$type=slider$count=6$s=0$rm=0

पैरो में सूजन के रामबाण इलाज - पैरो में सूजन आने के कारण - होम्योपैथिक दवा

SHARE:

पैरो में सूजन के रामबाण इलाज - पैरो में सूजन आने के कारण - होम्योपैथिक दवा - पैरो में सूजन के कारण और इलाज के 10 आसान उपाय घरेलू नुस्खे

पैर में सूजन आने के कारण और इलाज : कभी कभार हलकी फुलकी पैरो में सूजन आना आम बात हैं पर अगर सूजन लगातार और ज्यादा रहने लगे तो चिंता का विषय बन जाती हैं। जो लोग ज्यादा देर तक खड़े रहते है या जिनका चलना ज्यादा होता हैं उन्हें थोड़ी बहुत सूजन आ जाती हैं जो घबराने वाली बात नहीं होती। पर कई बार पैरो और टखनों में आने वाली सूजन किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकती हैं। ये समस्या तब पैदा होती हैं जब टिश्यू में तरल इकठठा हो जाता हैं। वजन ज्यादा होना, एक जगह अधिक खड़ा रहना और प्रेगनेंसी कुछ ऐसे आम कारण होते हैं जिनकी वजह से सूजन आती हैं।

पैर की सूजन दूर करने के उपाय

पैर में सूजन जब बढ़ जाती हैं तो चलने फिरने तक को मजबूर हो जाती हैं। कई बार सूजन के अलावा पैरो में दर्द और लाल निशान तक पढ़ जाते हैं। मेडिकल भाषा में इस समस्या को Edema के नाम से जाना जाता हैं। पैर में सूजन के लक्षण इस बात पे निर्भर करते है की सूजन आई किस वजह से हैं

पैरो में सूजन आने के कारण

  • लम्बे समय तक खड़े रहना या पैर लटका के बैठना।

  • पैर या टांग में हुई किसी इंजरी से भी सूजन आ जाती हैं।

  • मच्छर या कोई अन्य कीट के काटने से भी Foot swelling हो सकती हैं।

  • प्रेगनेंसी में पैरो या टांगो में सूजन आ जाती हैं।

  • मोटापा ज्यादा होने से पैरो और टांगो पर जोर ज्यादा पड़ता हैं जिससे सूजन आने की संभावना रहती हैं।

  • शुगर, ह्रदय रोग, किडनी या लीवर की बीमारी होने पर भी ये समस्या आ जाती हैं।

  • एक्सरसाइज की कमी और खून का दौरा कम होना।

  • शरीर में पौषक तत्वों की कमी हो जाना।

  • टाइट जीन्स या ऐसे तंग कपडे पहनना जिससे मसल्स पर दबाव बनता हैं और सूजन आ सकती हैं।

  • गर्भनिरोध, हाई ब्लड प्रेशर और तनाव दूर करने के लिए ली गयी दवाइया खाने से भी ऐसा प्रोब्लम आ सकती 

पैरो में सूजन दूर करने के घरेलू नुस्खे : पैर की सूजन दूर करने के उपाय

1. पैरो की मसाज़


सूजे हुए पैरो की सूजन दूर करने के लिए पैरो की मसाज़ करना एक असरदार उपाय हैं। मसाज़ करने से उस हिस्से पर दबाव पड़ता हैं जिससे मांसपेशियों को आराम पहुचता है और खून का दौरा अच्छा होता हैं। अतिरिक्त तरल जो पैरो में जमा हो जाता हैं जिससे सूजन बनती है उस तरल को निकालने में भी मसाज़ मदद करती हैं


मसाज़ करने के लिए जैतून का तेल या फिर सरसों का तेल इस्तेमाल करे। पैरो की मसाज़ उपरी दिशा में करे ना की निचे की और। ध्यान रखे ज्यादा भी प्रेशर ना पड़े, हलके हाथो से मसाज़ करे। ऐसे मसाज़ दिन में कई बार करे।

2.बेकिंग सोडा और चावल का पानी


बेकिंग सोडा को उसके anti-inflammatory गुणों के लिए जाना जाता हैं। और जब इसे चावल के पानी यानी मांड के साथ मिलाया जाता हैं तो इसका असर और बढ़ जाता हैं। ये घरेलू नुस्खा पैरो में जमा पानी को सौक कर सूजन कम करने का काम करता हैं। इस घरेलू इलाज को करने से खून का दौरा भी बेहतर होता हैं।

 

चावल को पूरी तरह उबलने पर उसका पानी ले। 2 चमच्च चावल के पानी में समान मात्रा में बेकिंग सोडा पाउडर को मिलाए। इससे एक पेस्ट तैयार हो जायगा इस पेस्ट को पैरो पर लगा ले। 10-15 मिनट तक इसे लगे रहने दे और उसके बाद पानी से पैर धोले।

3. सेंधा नमक


पैर में दर्द या सूजन हटाने के लिए सेंधा नमक एक जांचा परखा घरेलू नुस्खा हैं। सेंधा नमक में मैग्नीशियम सल्फेट होता हैं जिसे स्किन एकदम से सौक लेती हैं जो ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने और सूजन कम करने में सहायता करता हैं। सेंधा नमक सूजन के साथ पैरो की थकान और पैरो की बदबू दूर करने के लिए भी एक कारगर घरेलू उपाय हैं।


एक बाल्टी में गर्म पानी ले और उसमे आधा कप सेंधा नमक मिलाए। सेंधा नमक मिले पानी में अपने पैर 15-20 मिनट तक डुबाकर रखे। दिन में 3 बार इसे दोहराए।

4. ठन्डे और गर्म पानी में सेब का सिरका


टखनों और पैरो की सूजन कम करने में सेब का सिरका काफी फायदेमंद होता हैं। सिरके में तरल को सौकने की शक्ति होती हैं जिससे ये पैरो में जमा फालतू तरल को निकालने में मदद करता हैं और जब ये तरल निकल जाता है तो सूजन खुद दूर हो जाती हैं।


3-4 गिलास गर्म पानी में आधा गिलास सेब का सिरका मिलाए और उसमे एक तौलिये को डालकर भिगो ले। तौलिये को निचौड़ कर उससे पैरो पर लपेट ले। जब तक तौलिया ठंडा ना हो जाए उसे लिपटे रहने दे।  उसके बाद उतना ही ठंडा पानी ले और उसमे आधा कप सिरका डाले। अब इस ठन्डे पानी में तौलिया भिगोये और उसे पैरो पर लपेट ले और 5 मिनट बात हटा ले। इस घरेलू उपाय से जल्दी से सूजन कम हो जायगी। अगर सूजन ना जाए तो कुछ घंटो पार इसे फिर से दोहराए।

5. निम्बू पानी पिए

निम्बू का पानी पीने से शरीर में जमा अतिरिक्त तरल पदार्थ और हानिकारक टॉक्सिक बाहर निकल जाते हैं जिससे हाथो पैरो या बॉडी के दुसरे हिस्से की सूजन दूर होने में मदद मिलती हैं जो तरल जमा होने के वजह ही हुई हो। इसके साथ में निम्बू पानी बॉडी हाइड्रेट रखने का भी काम करता हैं।


एक गिलास गर्म पानी में 2 चमच्च निम्बू रस और थोडा शहद मिलाए और पीले। दिन में कई बार ऐसा निम्बू का पानी पिए। 

पैरों में सूजन की होम्योपैथिक दवा : सूजन का रामबाण इलाज

  • एक जगह ज्यादा खड़े या बैठे रहना सूजन का कारण हैं इसलिए फिजिकल एक्टिविटी जैसे चलना, दौड़ना, साइकिलिंग करे। इनसे खून का दौरा बढेगा और सूजन कम होगी।

  • सूजन वाले जगह की बर्फ से सिकाई करे। इससे दर्द और सूजन दोनों में रहत मिलेगी।

  • खीरे को टुकडो में काटकर उन्हें पैरो पर रखे और तेलिया लपेट दे। 30 मिनट बाद उसे हटाए और फर्क खुद देखे।

  • पैरो के निचे तकिया या पैर उचाई पर रख कर लेटने से भी सूजन चली जाती हैं।

  • मैग्नीशियम युक्त खाने ज्यादा खाए और सोडियम युक्त खाने से परहेज़ करे।


Disclaimer

किसी भी व्यायाम कार्यक्रम में भाग लेने से पहले या योग कार्लो वेबसाइट और / या सेवाओं के माध्यम से वर्णित और / या सुलभ हो सकने वाले किसी भी फिटनेस उत्पादों या सेवाओं का उपयोग करने से पहले, व्यायाम शुरू करने से पहले एक डॉक्टर या विशेषज्ञों से परामर्श करें।
नाम

कब्ज का रामबाण इलाज,2,कोरोना वायरस लक्षण,1,घरेलू खेल,2,घरेलू नुस्खे,14,निबंध,2,न्यू मेहंदी डिजाइन,5,पतंजलि आयुर्वेद दवा लिस्ट price,1,सरल मेहंदी डिजाइन फोटो,5,सरल मेहंदी डिजाइन फोटो 2021,5,Beauty Products,12,Biography,6,education,5,fitness tips,20,health policy,6,Healthy knowledge,42,Home Remedies,26,Interesting facts,6,Loans guide,3,Mehndi Designs,5,patanjali all products list in hindi,1,patanjali products list with price 2021 pdf,1,Plants,2,Punjab history culture,2,Saman list,1,Shayari,3,Sponsor post,1,suvichar,1,thyroid ke lakshan,2,Weight Fits,5,
ltr
item
Hindimehealth: पैरो में सूजन के रामबाण इलाज - पैरो में सूजन आने के कारण - होम्योपैथिक दवा
पैरो में सूजन के रामबाण इलाज - पैरो में सूजन आने के कारण - होम्योपैथिक दवा
पैरो में सूजन के रामबाण इलाज - पैरो में सूजन आने के कारण - होम्योपैथिक दवा - पैरो में सूजन के कारण और इलाज के 10 आसान उपाय घरेलू नुस्खे
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEixtKfBcOoyyXi4YgBcyRnxi5dcdm4FysOSJQ9GwtYy6Hjd-eKkp9Vd7pTF0Zzo_giSJOh2hax7NpEAs71p5ECAgYALUkOYdEh0RXxvbiuyMQm3fcPmQVGBoCw3u1JLLUtyNGXcr2_-ltKv/s16000/20210918_090021.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEixtKfBcOoyyXi4YgBcyRnxi5dcdm4FysOSJQ9GwtYy6Hjd-eKkp9Vd7pTF0Zzo_giSJOh2hax7NpEAs71p5ECAgYALUkOYdEh0RXxvbiuyMQm3fcPmQVGBoCw3u1JLLUtyNGXcr2_-ltKv/s72-c/20210918_090021.jpg
Hindimehealth
https://www.hindimehealth.in/2021/09/Pairo-ki-suja.html
https://www.hindimehealth.in/
https://www.hindimehealth.in/
https://www.hindimehealth.in/2021/09/Pairo-ki-suja.html
true
94297317232341471
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content