कायम चूर्ण के फायदे : BENEFITS OF KAYAM CHURNA IN HINDI, कायम चूर्ण के नुकसान : KAYAM CHURNA SIDE EFFECTS IN HINDI, BENEFITS OF KAYAM CHURNA IN HINDI
कायम चूर्ण के फायदे नुकसान और सेवन का तरीका : कायम चूर्ण एक आयुर्वेदिक दवा है जिसका सेवन भारत में लम्बे समय से किया जाता रहा हैं। कब्ज़ से छुटकारा पाने लिए लोग कायम चूर्ण लेते हैं। कभी कभार इसे दवा के रूप में लेने में कोई दिक्कत नहीं आती पर जब इसका रेगुलर सेवन किया जाता हैं तब इसके आदत तो होती ही है पर उसके साथ में आंतो पर भी बुरा प्रभाव पड़ता हैं। ज्यादातर लोगो को इस मेडिसिन की आदत पढ़ जाती हैं जिससे वो नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं। कायम चूर्ण कई आयुर्वेदिक औषधियों का एक मिश्रण होता हैं जो पाउडर के रूप में मिलता हैं जिसे कब्ज़ के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं।
आप सभी ने कायम चूर्ण का नाम कभी न कभी जरुर सुना ही होगा। टीवी और अख़बार में इसके विज्ञापन आते रहते हैं जिसके चलते ये कब्ज़ की एक पोपुलर दवा बन गयी हैं। कायम चूर्ण को Sheth brothers नाम की कंपनी द्वारा बनाया जाता हैं। और इसके बनाने के फार्मूला के बारे में कही भी बात नहीं की गयी हैं। आज इस लेख में हम कायम चूर्ण के फायदे नुकसान, सेवन करने का तरीका और इसकी कीमत के बारे में भी बात करेंगे।
BENEFITS OF KAYAM CHURNA IN HINDI |
कायम चूर्ण बनाने में प्रयोग की जाने वाली सामग्री
- 18% काला नमक
- 11.5% अजवाइन
- 8% हरीतकी
- 5% स्वर्जिक्सारा
- 4.5% मुलेठी
- 3% निशोथ
- 50% सेना की पत्तियां
Kayam Tablet Buy No |
ये चूर्ण एक Stimulant laxative के रूप में काम करता हैं। Stimulant laxative यानी मल को नरम करने प्रक्रिया। इसलिए इसे नियमित रूप से सेवन करना उचित नहीं समझा जाता। कायम चूर्ण में जो प्रमुख रूप से हर्ब होती है जिसकी वजह से ये इतना असरदार होता हैं वो है सेना की पत्तियां। इस चूर्ण का लगभग आधा हिस्सा सेना की पत्तियां का होता हैं।
लेकिन सेना की पत्तियां के साथ पेट दर्द या ऐंठन की वजह भी बन सकता हैं इसलिए इसमें काला नमक, अजवाइन और स्वर्जिक्सारा को भी मिलाया जाता हैं जो इनके एंटी-स्पस्मोस्मिक गुणों के कारण इस प्रभाव को संतुलित करने का काम करते हैं। स्वर्जिक्सारा हाजमे को बेहतर करने का काम करता हैं और पेट में गैस और एसिडिटी में आराम पहुचाता हैं।
कायम चूर्ण के फायदे : BENEFITS OF KAYAM CHURNA IN HINDI
कायम चूर्ण इंडिया में कब्ज़ और हाजमे के लिए सेवन की जाने वाले पोपुलर दवाओ में से एक हैं। ऐसे ही इस आयुर्वेदिक चूर्ण के लाभ निचे दिए गए हैं।
- कब्ज़ का उपचार (Constipation Treatment)
- पेट में गैस से छुटकारा
- कब्ज़ की वजह से हुआ सिर दर्द में आराम
- पेट में जलन में आराम
- कब्ज़ के कारण हुए मुंह के छालो का इलाज
हालाँकि जब मुंह के छालो होने का कारण कब्ज़ नहीं होता तब कायम चूर्ण का असर छालो में दिखाई नहीं देगा। यह तक की कई बार इस चूर्ण का सेवन छालो में और स्थिति और ख़राब कर देता हैं खासकर जब छालो में कट, दर्द और लालिमा हो।
कायम चूर्ण सेवन करने का सही तरीका और समय
कायम चूर्ण लेने का सबसे उतम समय रात को सोने से पहले का होता हैं। सोने से पहले 1-2 चमच्च कायम चूर्ण (3-6 ग्राम) एक गिलास हलके गर्म पानी के साथ ले। इसके साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए एक बार में 2 चमच्च यानी 6 ग्राम से ज्यादा खुराक नहीं लेनी चाहिए। कायम चूर्ण का एक दूसरा विकल्प भी हैं जो टेबलेट के रूप में आता हैं जिसे कायम टेबलेट कहते हैं। इसका सेवन भी आप रात को बिस्तर पर जाने से पहले करे। और कब्ज़ कितना उसके अनुसार 1 या 2 गोली का सेवन करे।
कायम चूर्ण के नुकसान : KAYAM CHURNA SIDE EFFECTS IN HINDI
लगातार कायम चूर्ण का सेवन हमें इस पर निर्भर बना देता हैं। जिससे इसकी एक आदत बन जाती हैं जिससे बीच में खुरण छोड़ने पर कब्ज़ और ज्यादा बनने लग सकता हैं। और लम्बे समय तक इसके उपयोग से कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।
- कायम चूर्ण अधिक मात्रा में लेने से दस्त, खुस्की और पेट दर्द जैसे शिकायत हो सकती हैं।
- स्वर्जिक्सारा एक हर्ब है जो इस दवा को बनाने में उपयोग होती हैं। ये मन जाता हैं लगातार लम्बे समय तक इसका सेवन पुरुषो में स्पर्म संख्या और गुणवत्ता को प्रभावित करता हैं। इसलिए नौजवानों को जिनकी अभी शादी होनी है इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।
- इसमें Yashtimadhu होता हैं जिसकी वजह से जिन लोगो को हाई बीपी, हाई पोत्ताशियम या शुगर की बीमारी हैं उन्हें इस चूर्ण के सेवन से बचना चाहिए
- महिलाओ को प्रेगनेंसी के दौरान कायम चूर्ण नहीं लेना चाहिए जब तक की डॉक्टर लेने को ना बोले।
- इस आयुर्वेदिक चूर्ण को 10 साल से कम उम्र के बच्चो के लिए असुरक्षित माना जाता हैं। इसलिए बच्चो को इसे ना दे।
कायम चूर्ण 100 ग्राम की प्लास्टिक डिब्बे में मिलता हैं इसे आप किसी भी मेडिकल स्टोर से खरीद सकते हैं। इसके 100 ग्राम के एक पैक की कीमत 79 रुपय हैं।
दोस्तों हमारी ये पोस्ट कायम चूर्ण के फायदे नुकसान : Kayam Churna Benefits in Hindi? कैसे लगी हमें कमेंट्स के जरिये जरुर बताए। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पे शेयर करना ना भूले।